छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए भाजपा नेता अमित पांडेय, फल-प्रसाद और कलसूप का किया वितरण

बक्सर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर बक्सर नगर के पंचमुखी महावीर मंदिर के समीप भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित पांडेय के नेतृत्व में छठ व्रतियों के बीच कलसूप, फल एवं प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से छठ व्रतियों के प्रति सेवा, सहयोग और समर्पण का भाव देखने को मिला। वितरण कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनंजय राय, बक्सर नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष ज्वाला सैनी, अजय वर्मा, रोहित मिश्रा, बाल बच्चन पाठक, अश्विनी राय, अमरनाथ जायसवाल, सौरभ तिवारी, अभिनंदन सिंह, उमाशंकर राय, अंशु पांडेय, तारकेश्वर राय, सोनू सिंह, सुमन श्रीवास्तव, अनिल राणा, शिवजी चौधरी, पंकज उपाध्याय, सौरभ चौबे, महावीर गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।





