BlogOthers

जदयू कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती,

बक्सर. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला कार्यालय, बक्सर में रविवार को महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी विचारक और संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने की. इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकनायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों और आदर्शों को याद किया.

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता, लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भ्रष्टाचार, अन्याय तथा तानाशाही प्रवृत्तियों के विरुद्ध जनजागरण का ऐतिहासिक कार्य किया.

जदयू जिला प्रवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि लोकनायक का संपूर्ण क्रांति का आह्वान भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का निर्णायक अध्याय है. उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक परिवर्तन और जनसेवा के लिए प्रेरित किया. आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की बहाली के लिए उनका संघर्ष सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा.

वहीं, जदयू नेता दिनेश सिंह ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के समाजवादी विचार, लोकतांत्रिक मूल्य, नैतिक राजनीति और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता आज भी प्रासंगिक हैं. उनके आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अशोक प्रजापति, अरुण कुमार सिंह, दिनेश सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, सिदेश्वर चौधरी, सरिता देवी, अभिषेक ओझा, टूना राम, पंकज मानसिंहका, अधिवक्ता विनोद सिंह, ध्रुव गुप्ता, शशिकांत कुशवाहा, सरदार कुशवाहा, कृष्णा सिंह, संजय चौधरी, सोहराब कुरैशी, मार्कण्डेय पटेल, रामजीत गोड़, मुन्ना चौरसिया, राजेश वारी, बब्लू जमाल, विजय पासवान, रोहित कुमार, नीरज पटेल सहित जदयू के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!