Blog

नुक्कड़ नाटक के जरिए बक्सर में मतदाता जागरूकता अभियान जोरों पर”

बक्सर: आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर बक्सर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान (SWEEP) जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को उनके संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है।

अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि 6 नवंबर 2025 को अपने मतदान केंद्र पर जाकर अवश्य मतदान करें। अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ताकि मतदाताओं को मतदान के महत्व और लोकतंत्र में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा, “बक्सर की शान हमारी पहचान है और मतदान का महा त्योहार इसे और भी मजबूत बनाता है। बक्सर पूरी तरह से तैयार है।”

इस अभियान में स्थानीय नागरिक, युवा वर्ग और समुदाय के सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। विशेष रूप से मोनालिसा प्रशिक्षण एवं कल्याण केंद्र की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता पर जोरदार प्रस्तुति दी। शुक्रवार को चक्की प्रखंड में आयोजित इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।टीम लीडर मनोहर पंडित
शेम्पी पंडित. ज्योति कुमारी.सनोज राजा. कुमार शालू. अली मुहमद शेर. गुडू राय.श्याम सुन्दर कलाकार ने प्रस्तुति दी

अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए सही समय पर मतदान करना बेहद जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!