OthersPolitics

बकरीद पर खुले में पशु बलि पर रोक का विश्वामित्र सेना ने किया स्वागत, राजकुमार चौबे बोले- समाज में देता है नकारात्मक संदेश

बक्सर। बकरीद के अवसर पर खुले में बकरी अथवा अन्य पशुओं की बलि पर रोक लगाने संबंधी केंद्र सरकार, विभिन्न राज्य सरकारों एवं उच्च न्यायालय के निर्देशों का विश्वामित्र सेना ने स्वागत किया है। संगठन ने इसे मानवता, सामाजिक सौहार्द और सभ्य समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन या परंपरा के नाम पर जीव-जंतुओं की निर्मम हत्या भारतीय संस्कृति और इंसानियत के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म हमेशा “जीव दया” और “अहिंसा” का संदेश देता रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक रूप से पशु बलि जैसी घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं और संवेदनशील लोगों की भावनाओं को आहत करती हैं।

राजकुमार चौबे ने सरकार से मांग की कि भविष्य में बकरी समेत अन्य पशुओं की बलि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कठोर एवं प्रभावी कानून बनाया जाए। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी पर्व-त्योहार प्रेम, भाईचारा, करुणा और मानवता के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की हिंसा से दूर रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!