Others

बक्सर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान तेज, गांव-गांव मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण

बक्सर: जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुबास सिंह के निर्देशानुसार अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर पूरे जिले में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी एवं उनकी टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को पोर्टेबल अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि आपात स्थिति में वे खुद भी आग पर काबू पा सकें। साथ ही, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बैनर और होर्डिंग लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पांचवें दिन अग्निशमालय बक्सर के अंतर्गत कई स्थानों पर बैठक और मॉक ड्रिल आयोजित की गई। बरकी सारिमपुर में जीविका दीदियों के साथ बैठक कर मॉक ड्रिल कराया गया। वहीं वार्ड नंबर 38 में वार्ड पार्षद के साथ बैठक कर लोगों को आग से बचाव के तरीके बताए गए।

चौसा क्षेत्र में डायल 112 और 101 नंबर की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरण कर जागरूकता फैलायी गई। इसके अलावा ग्राम पवनी (वार्ड नंबर 6), वार्ड नंबर 7, राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मांगराव, इटाढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सरसती (वार्ड नंबर 8), अतरावना (वार्ड नंबर 6) तथा धनसोई थाना क्षेत्र में भी जीविका दीदियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित कर आग से सुरक्षा के उपाय बताए गए।

अग्निशमन विभाग का यह अभियान लोगों को आग से होने वाले खतरों के प्रति सचेत करने और आपदा की स्थिति में सही कदम उठाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!