Crime

स्वामी विवेकानंद जयंती पर बिहार पब्लिक स्कूल में ‘युवा चेतना’ कार्यक्रम, पद्मश्री संतोष यादव होंगी मुख्य अतिथि

बक्सर।बिहार पब्लिक स्कूल, बक्सर के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर सोमवार, 12 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे “युवा चेतना” विषयक विशेष कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में किया जा रहा है।

इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित एवं विश्वप्रसिद्ध पर्वतारोही श्रीमती संतोष यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। उल्लेखनीय है कि श्रीमती संतोष यादव ने वर्ष 1992 और 1993 में लगातार दो बार माउंट एवरेस्ट की चोटी पर सफलतापूर्वक आरोहण कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्तमान में वे भारतीय संस्कृति, योग, पर्यावरण संरक्षण, सदाचार और राष्ट्रप्रेम जैसे मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए देशभर में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती संतोष यादव विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी तथा उनके साथ सीधा संवाद भी स्थापित करेंगी। इस अवसर पर बक्सर जिले के विभिन्न विद्यालयों से चयनित विद्यार्थी, शिक्षक एवं प्राचार्य भाग लेंगे। जिले के प्रमुख विद्यालयों की सहभागिता से यह आयोजन समावेशी, प्रेरणादायी और स्मरणीय बनने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए अपने विद्यालय की यूनिफॉर्म एवं वैध पहचान पत्र (आई-कार्ड) के साथ उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। कार्यक्रम के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

पद्मश्री श्रीमती संतोष यादव का बक्सर आगमन जिले के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय माना जा रहा है। कार्यक्रम के उपरांत वे बक्सर के प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं पंचकोश का भ्रमण भी करेंगी।

जिला प्रशासन, बक्सर की ओर से इस कार्यक्रम की सार्वजनिक जानकारी जनसामान्य के लिए जारी की गई है तथा “युवा चेतना” कार्यक्रम में सहभागिता हेतु पधार रहे सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्राचार्यों एवं गणमान्य नागरिकों का हार्दिक स्वागत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!