पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनोद कुमार मौर्य सहित 50 लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता


बक्सर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में महत्वपूर्ण राजनीतिक हलचल देखने को मिली। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय के नेतृत्व में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनोद कुमार मौर्य सहित लगभग 50 लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
oh
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान नए साथियों का पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। कार्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक संकेत बताया।
नए सदस्यों ने कहा कि वे विभिन्न राजनीतिक दलों की नीतियों से निराश होकर कांग्रेस की विचारधारा, सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में देश और बिहार कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का आधार है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सदस्यों के जुड़ने से पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी।
डॉ. पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के मुद्दों पर सदैव प्रतिबद्ध रही है और आगे भी जनता की आवाज बनकर कार्य करती रहेगी।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में संतोष कुशवाहा, यतेंद्र गुप्ता, राम आशीष सिंह, जनार्दन यादव, चंद्रभूषण प्रसाद, रामबचन कुशवाहा, मोहन राम, धर्मेंद्र शाह, वकील मल्लाह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी नए सदस्यों से संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।



