Crime

दीपावली से पहले बक्सर पुलिस का अनोखा तोहफा — 53 गुम मोबाइल लौटाकर खिलाए लोगों के चेहरे

पुलिस कप्तान शुभम आर्य के प्रयासों की सराहना, ऑपरेशन मुस्कान से मिली सफलता

बक्सर:
दीपावली से ठीक पहले बक्सर पुलिस ने आम लोगों को ऐसा तोहफा दिया है जिसने त्योहार की खुशी को दोगुना कर दिया। लंबे समय से अपने गुम मोबाइल फोन की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को उनका मोबाइल वापस सौंपा।

पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में 53 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए।
मोबाइल हाथों में मिलते ही लोगों के चेहरे खुशी से चमक उठे। सभी ने पुलिस कप्तान और उनकी टीम के प्रयासों की जमकर सराहना की और आभार व्यक्त किया।

एसपी शुभम आर्य ने बताया कि इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की घटनाओं पर विशेष कार्रवाई की जा रही है।

तकनीकी शाखा की मदद से गठित विशेष टीम ने वैज्ञानिक तरीके से जांच कर मोबाइलों की बरामदगी की और कई मामलों में अपराधियों को भी पकड़ा गया है।
इस वर्ष जनवरी से अब तक कुल 109 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।

कार्यक्रम के दौरान सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय, तकनीकी टीम के अधिकारी और पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

लोगों ने कहा कि दीपावली से पहले बक्सर पुलिस का यह कदम उनके लिए सबसे खास त्योहारी गिफ्ट साबित हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!