
बक्सर: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत साबित खिदमत फाउंडेशन के प्रांगण में 28 अप्रैल को मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप चीनी मिल स्थित फाउंडेशन एवं अस्पताल परिसर में आयोजित होगा, जिसमें निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस कैंप में हरि कृपा आईवीएफ की ओर से पटना की विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. नेहा द्वारा नि:संतानता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का इलाज किया जाएगा। बंद ट्यूब, अनियमित पीरियड, अंडों का न बनना, खराब गुणवत्ता, बार-बार पेशाब लगना, पेशाब में बदबू, पेट संबंधी समस्याएं जैसे कारणों से संतान सुख से वंचित दंपतियों को यहां परामर्श एवं उपचार मिलेगा।
आयोजकों के अनुसार, “समस्या कोई भी हो, समाधान एक ही है – हरि कृपा आईवीएफ।” डॉ. नेहा द्वारा अब तक कई जटिल मामलों का सफल इलाज किया जा चुका है, जिससे अनेक परिवारों को संतान सुख प्राप्त हुआ है।

साबित खिदमत फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि इससे पहले भी इस तरह के कई सफल कैंप आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें हजारों मरीजों ने लाभ उठाया है। इस आयोजन में रोटरी क्लब, मानवाधिकार संगठन सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भी भागीदारी कर चुकी हैं।
फाउंडेशन लंबे समय से समाज के गरीब, लाचार और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्यरत है। ऐसे में इस नि:शुल्क कैंप से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।




