BlogOthers

विश्वास के 21 वर्ष: किसना ज्वेलरी ने मनाया स्थापना दिवस, सम्मानित हुए ग्राहक और डॉक्टर

बक्सर। शहर के पीपी रोड स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम में डॉ डे एवं 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्षों से जुड़े ग्राहकों और चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। शोरूम परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए शोरूम के प्रोपराइटर परशुराम वर्मा एवं हिमांशु वर्मा ने कहा कि ग्राहकों के विश्वास, स्नेह और सहयोग के कारण ही संस्थान ने सफलता के 21 वर्ष पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि, गुणवत्ता और पारदर्शी सेवा उनकी पहली प्राथमिकता रही है, जिसके बल पर शोरूम ने शहर में अपनी अलग पहचान बनाई है।

इस अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफरों की भी घोषणा की गई। परशुराम वर्मा ने बताया कि शोरूम में विशेष एक्सचेंज ऑफर चल रहा है, जिसके तहत पुराने शुद्ध सोने को बदलने पर 105 प्रतिशत तक मूल्य दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह ऑफर ग्राहकों को अपने पुराने आभूषणों के बदले अधिक लाभ प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा।

हिमांशु वर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में डायमंड ज्वेलरी की वैल्यू पर फ्लैट 21 प्रतिशत की छूट तथा गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 21 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है और ग्राहकों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

समारोह के दौरान उपस्थित ग्राहकों एवं अतिथियों ने शोरूम की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डॉ. सीएम सिंह, डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. बीके सिंह, सुरेश संगम, मनीष पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्राहक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!