Crime
शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, भीषण गर्मी में बिजली कटने से बढ़ी परेशानी

बक्सर। सदर प्रखंड के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कागांव मानसिंह पट्टी में रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण गांव में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई, जिससे ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। भीषण गर्मी के बीच बिजली कट जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी, पंखा और अन्य जरूरी सुविधाएं बाधित होने से लोगों को परेसानी हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि अचानक ट्रांसफार्मर से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर जलकर बेकार हो चुका था।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल हो सके।




