BlogOthers

बक्सर में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

बक्सर. आम आदमी पार्टी की बक्सर जिला इकाई की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रमेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, आगामी राजनीतिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों तथा जिले की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी जिले के प्रत्येक पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करेगी. साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा.

संगठन विस्तार के तहत पार्टी ने कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की. शशिकांत पांडेय को जिला उपाध्यक्ष, शुभम उपाध्याय को जिला मुख्य प्रवक्ता तथा ब्रजेश कुमार को जिला सचिव मनोनीत किया गया. पार्टी नेतृत्व ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी.

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश वर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि नई टीम के सहयोग से आम आदमी पार्टी जिले में जनसरोकार के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाएगी तथा जनआंदोलनों को नई दिशा मिलेगी.

उन्होंने नवनियुक्त जिला मुख्य प्रवक्ता शुभम उपाध्याय की सराहना करते हुए कहा कि वे लंबे समय से पार्टी के सक्रिय, कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ता रहे हैं. संगठन निर्माण, जनसंपर्क और मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. पार्टी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व और अनुभव से बक्सर में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी.

बैठक में महिला शक्ति जिलाध्यक्ष रश्मि चौबे, जिला महासचिव रंजीत कुमार, जिला उपाध्यक्ष शशिकांत पांडेय, जिला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश कुमार, जिला मुख्य प्रवक्ता शुभम उपाध्याय, जिला सचिव ब्रजेश कुमार, प्रेम तिवारी, ओमप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!