BlogOthers

बक्सर सदर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरके गुप्ता नहीं रहे, पटना एम्स में ली अंतिम सांस

बक्सर। सदर अस्पताल, बक्सर के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का पटना स्थित एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही चिकित्सा जगत सहित जिले के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी।

जानकारी के अनुसार डॉ. आरके गुप्ता पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज पटना में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी स्थिति गंभीर होने पर उन्हें एम्स, पटना में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

डॉ. आरके गुप्ता सदर अस्पताल, बक्सर में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे थे। चिकित्सा सेवा के दौरान उन्होंने मरीजों के इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग और सदर अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों में शोक व्याप्त है।

चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने डॉ. आरके गुप्ता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!