BlogOthers

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीमा कुमारी कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

 

बक्सर, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इटाढ़ी रोड स्थित सीमा कुमारी कॉलेज परिसर में शुक्रवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित आवरण के विस्तार को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर महाविद्यालय की निदेशक श्रीमती लक्ष्मी कुमारी, सचिव राजेश रंजन एवं प्राचार्य सरफराज नवाज के नेतृत्व में शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सचिव राजेश रंजन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। वहीं, प्राचार्य सरफराज नवाज ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक सतत अभियान है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं लगाए गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। महाविद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखने का निर्णय लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!