BlogOthers

बिहार बदलाव को लेकर जनसुराज का संगठन विस्तार अभियान तेज, बक्सर और चौसा में हुई बैठक

बक्सर। जनसुराज पार्टी द्वारा संगठन विस्तार अभियान के तहत मंगलवार को बक्सर नगर एवं चौसा क्षेत्र में बैठक आयोजित कर संगठन मजबूती और युवाओं की भागीदारी पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया।

बैठक की शुरुआत बक्सर नगर में जनसुराज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष जयराम कुशवाहा के आवास पर हुई। इसके बाद चौसा के बारे मोड़ पर कार्यकर्ताओं एवं युवाओं के साथ संगठन विस्तार को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए बजरंगी मिश्रा ने कहा कि बिहार में बदलाव के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। जनसुराज पार्टी गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने और मजबूत संगठन तैयार करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने की अपील की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अरविंद पाण्डेय, धनजी पाण्डेय, विष्णु दत्त तिवारी सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया

बैठक में विजय पाठक, विजय नंद वर्मा, पप्पू दुबे, आनंद मिश्रा, प्रभात कुमार, बनारसी बिहारी, राजू कुशवाहा, पप्पू राम, गोलू दुबे, अशोक पांडेय, राजेश सिंह, रिंकू राय, बबलू राजा कुशवाहा, राहुल सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!