BlogOthers

नाबालिग छात्राओं से कथित दुष्कर्म मामले का आरोपित शिक्षक अरविंद कुमार गिरफ्तार

ब्रह्मपुर बाजार से पुलिस ने दबोचा, एसपी के निर्देश पर लगातार हो रही थी छापेमारी, दूसरे फरार आरोपित की तलाश जारी

बक्सर. नाबालिग छात्राओं से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के आरोपित शिक्षक अरविंद कुमार को ब्रह्मपुर थाना पुलिस ने ब्रह्मपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपित को पूछताछ के लिए कृष्णाब्रह्म थाना लेकर पहुंची.

ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने आरोपित की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बक्सर एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए अरविंद कुमार को ब्रह्मपुर बाजार से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि मामले में फरार दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

कृष्णाब्रह्म थाने में होगी पूछताछ

गिरफ्तार शिक्षक को कृष्णाब्रह्म थाना लाया गया, जहां उससे मामले को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के लिए डुमरांव के प्रभारी एसडीपीओ समीर कुमार और कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष चंदन कुमार थाना परिसर में मौजूद रहे. पुलिस आरोपित से मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाने में लगी है.

दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

बताया जाता है कि नाबालिग छात्राओं से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस को दो आरोपित शिक्षकों की तलाश थी. मामला सामने आने के बाद से ही पुलिस टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. मुख्य आरोपित अरविंद कुमार की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है.

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी है. साथ ही दूसरे फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की कार्रवाई जारी है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!