BlogOthersPolitics

युवा शक्ति सेवा संस्थान ने दिव्यांग भवन में आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, भरत तिवारी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बक्सर। युवा शक्ति सेवा संस्थान के तत्वावधान में शहर स्थित दिव्यांग भवन में भरत तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष रामजी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को न्यायिक प्रक्रिया का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने भरत तिवारी मामले की सच्चाई सामने लाने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाज के सभी वर्गों से आगे आने का आह्वान किया। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों को दंडित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

श्रद्धांजलि सभा में आशुतोष दुबे, जितेंद्र ठाकुर, श्याम जी वर्मा, प्रमोद केशरी, राकेश दुबे, कन्हैया यादव, रवि केशरी, टी.के. सर, जितेंद्र जी, प्रिन्स इदरीसी, दिलीप राम, अभय पासवान, डॉ. जी कुमारी, रीना शर्मा, फिरोज, कृष्ण केशरी, पप्पू जायसवाल, राजू पांडेय, त्रिभुवन ओझा, गोपाल राय, चंदन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!