Others

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी का डीएम साहिला ने किया औचक निरीक्षण, कई खामियां उजागर

बक्सर। जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के निबंधन काउंटर, टीबी यूनिट कक्ष, लैब रूम तथा परिवार नियोजन परामर्श कक्ष का जायजा लिया। इस क्रम में उपस्थित मरीजों से उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई।


निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि रोगी निबंधन काउंटर पर वृद्ध एवं दिव्यांग मरीजों के लिए फैसिलिटेटर अथवा व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं की गई है। इस पर जिला पदाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सिमरी को निर्देश दिया कि ऐसे मरीजों को जानकारी देने एवं इलाज में सहयोग हेतु आशा अथवा एएनएम को फैसिलिटेटर के रूप में प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करें।


दंत चिकित्सा कक्ष के निरीक्षण में नंबर डिस्प्ले बोर्ड क्रियाशील नहीं पाया गया। इसे अविलंब दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही एक्स-रे मशीन भी खराब पाई गई, जिसे शीघ्र क्रियाशील कराने का आदेश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में यह भी सामने आया कि चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी बायोमैट्रिक प्रणाली से अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे थे तथा बायोमैट्रिक मशीन भी क्रियाशील नहीं थी। इस पर जिला पदाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अविलंब बायोमैट्रिक प्रणाली को दुरुस्त कराते हुए सभी चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति बायोमैट्रिक माध्यम से दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!