बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज की जीत पर बक्सर में निकला विजय जुलूस, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बक्सर। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज की जीत की खुशी में बुधवार को बक्सर शहर में विजय जुलूस, जश्न एवं आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया। विजय जुलूस ज्योति चौक से शुरू होकर पुलिस चौकी, पीपरपाती रोड, मुनीम चौक, जमुना चौक, ठठेरी बाजार मोड़ होते हुए पुनः पुलिस चौकी पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया, मिठाइयां बांटी और जीत का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि बांकीपुर की जीत केवल एक विधानसभा सीट की जीत नहीं है, बल्कि यह बिहार में बदलाव की चाह रखने वाली जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर के नेतृत्व में चल रहे अभियान को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और बक्सर में उमड़ी भीड़ ने इसका स्पष्ट संदेश दिया है।
जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार में परिवर्तन की जो शुरुआत हुई है, यह उसका पहला कदम है। उन्होंने बांकीपुर की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनभागीदारी और बदलाव की राजनीति में लोगों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने बक्सर के सभी कार्यकर्ताओं का भी उत्साह और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनजी पांडे, कनकलता सिंह, आशा देवी, मनोज उपाध्याय, अजीत सम्राट, अरविंद पांडे, जयराम कुशवाहा, रिंकी उपाध्याय, विजय पाठक, मणिशंकर पांडे, एजाज खान, प्रभुदत्त ओझा, जयशंकर सिंह, अभिषेक मौर्य, नजीर खान, गुड्डू चौबे, अरुण मिश्रा, श्रीमान राय, आनंद मिश्रा, पुष्पा देवी, राधिका देवी, विपुल चौबे, दीपक मिश्रा, धीरेंद्र पाठक, उद्धव पांडे, धाकड़ पांडे, संजय सिंह, राजीव शर्मा, विजय आनंद, अभिषेक सिंह वर्मा, अजय सिंह, बनारसी बिहारी, चंदन पाठक, विशेश्वर दुबे, बद्री चौबे, लियाकत खान, दीपक राय, प्रभात कुमार, दीपक सिंह, प्रेम राय, शिवनंदन ठाकुर, हृदयनंद मिश्रा, आनंद सिंह, सत्येंद्र सिंह एवं गुड्डू यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




