चौसा युद्ध मैदान का निरीक्षण, पर्यटन और खेलकूद को मिलेगी नई गति


बक्सर | चौसा। प्रखंड में पर्यटन एवं खेलकूद को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए गुरुवार को नगर पंचायत चौसा स्थित ऐतिहासिक चौसा युद्ध मैदान का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण दल में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी रवि बहादुर तथा उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आलोक वत्स शामिल रहे। अधिकारियों ने प्रखंड स्तरीय खेल मैदान के रूप में विकसित किए जा रहे इस स्थल की प्रगति और रख-रखाव की स्थिति की समीक्षा की।
उन्होंने संबंधित एजेंसी को मैदान के नियमित संरक्षण व साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर एजेंसी को वर्जित सूची में डालने की कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान
नपं चौसा चेयरमैन प्रतिनिधि एवं पूर्व ज़िप सदस्य डॉ. मनोज कुमार यादव
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अशोक सिंह
सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस पहल से चौसा में खेल व पर्यटन गतिविधियों में बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा।



