BlogCrimeOthers

सिकंदराबाद एक्सप्रेस से 55 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, आरपीएफ की कार्रवाई

बक्सर. बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस से लावारिस हालत में रखे तीन बैगों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त शराब को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर को सौंप दिया गया है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गाड़ी संख्या 12791 डाउन सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस के बक्सर स्टेशन पहुंचने पर नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन के एक कोच में संदिग्ध स्थिति में रखे तीन लावारिस बैग मिले। बैगों की तलाशी लेने पर उनमें अंग्रेजी शराब की कुल 55 बोतलें बरामद हुईं।

बरामद शराब में 6 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की, 24 बोतल आफ्टर डार्क व्हिस्की तथा 25 बोतल 8 पीएम व्हिस्की शामिल हैं। आरपीएफ ने मौके पर ही पंचनामा तैयार कर सभी शराब को जब्त कर लिया। जांच के दौरान किसी भी यात्री ने बैगों पर अपना दावा नहीं किया।

प्रारंभिक जांच में आशंका जतायी जा रही है कि बिहार में लागू शराबबंदी के बीच तस्कर ट्रेन के माध्यम से शराब की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि जांच अभियान की भनक लगते ही वे बैग छोड़कर फरार हो गए।

आरपीएफ ने बरामद शराब को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जीआरपी बक्सर के हवाले कर दिया है। जीआरपी मामले की जांच करते हुए तस्करों की पहचान में जुटी है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्टेशनों और ट्रेनों में शराब तस्करी के खिलाफ विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!