BlogOthers

बक्सर के गौरव आदित्य रंजन का हेरिटेज स्कूल में भव्य सम्मान, NEET में AIR 141 हासिल कर रचा इतिहास

बक्सर. देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR 141) प्राप्त कर जिले, विद्यालय और बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले हेरिटेज स्कूल, अर्जुनपुर के मेधावी छात्र आदित्य रंजन का सोमवार को विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

समारोह में विद्यालय के निदेशक डॉ. प्रदीप पाठक एवं प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक ने आदित्य रंजन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इस दौरान एक भावुक दृश्य तब देखने को मिला. जब पुत्र की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने सबसे पहले उनके पिता सुरेन्द्र महतो, जो स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं. को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। पुत्र के सामने पिता का सम्मान पूरे समारोह का सबसे भावुक क्षण बन गया.

इसके बाद आदित्य रंजन को उनकी शानदार सफलता तथा भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनने की दिशा में उठाए गए पहले ऐतिहासिक कदम के प्रतीक के रूप में स्टेथोस्कोप, मां सरस्वती की प्रतिमा एवं अन्य आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर सुरेन्द्र महतो अपने पुत्र की उपलब्धि पर भावुक नजर आए। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के मार्गदर्शन और आदित्य की कड़ी मेहनत से यह सफलता संभव हो सकी.

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आदित्य रंजन की उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देती है। समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे और आदित्य को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!