श्रद्धा आश्रम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

बक्सर. जमोली स्थित श्रद्धा आश्रम इंग्लिश स्कूल के परिसर में गुरुवार को देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ की गयी. इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा और आरती की गयी.
पूजा-अनुष्ठान में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने सामूहिक रूप से हिस्सा लिया. उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से समाज की खुशहाली, विद्यालय की प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
इस अवसर पर रवि रंजन चौबे, जयप्रकाश चौबे, प्रियांशु कुमार, राजेश कुमार, सोनू पांडे, पूजा चौबे, निशा कुमारी, खुशबू कुमारी, आकांक्षा कुमारी और डब्लू कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे. पूजा के समापन के बाद श्रद्धालुओं और बच्चों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.
विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया.



