
बक्सर. चीनी मिल स्थित साबित खिदमत फाउंडेशन एंड हॉस्पिटल में जीवनरक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में करीब 150 लोगों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) एवं आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए आवश्यक प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया.
संस्था द्वारा संचालित “लाइफ सेविंग कैंपेन” के तहत अब तक करीब दो लाख लोगों तक जागरूकता अभियान पहुंचाया जा चुका है. अभियान का उद्देश्य आम लोगों को आपात स्थिति में सही समय पर प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जागरूक एवं प्रशिक्षित करना है.
संस्था के संस्थापक ने कहा कि समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा किसी व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को जीवनरक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण देकर समाज को सुरक्षित बनाने का प्रयास किया जा रहा है. आने वाले दिनों में स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी इस अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे.

शिविर में डॉ. मनीष, ब्रह्मदयाल, मोतीलारी, सोमरिया, ममता, सुनीता, अरुण सिंह, नसीम, राहुल, दीपक, सिम्पी, सलीमुन, प्रिया एवं फुलवंती सहित संस्था के अनेक सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.




