BlogOthers

स्वच्छता और सौंदर्यीकरण अभियान में जुटा बक्सर नगर परिषद, कलेक्ट्रेट पोखर बना आकर्षण का केंद्र

मोनालिसा प्रशिक्षण कल्याण केंद्र के कलाकारों ने कलेक्ट्रेट पोखर को दिया नया लुक

बक्सर। शहर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने की दिशा में बक्सर नगर परिषद द्वारा चलाया जा रहा अभियान अब जमीन पर साफ नजर आने लगा है। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पोखर की चहारदीवारी पर आकर्षक वाल पेंटिंग कराई जा रही है, जिसने पूरे इलाके की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक ने बताया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और जागरूक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर रंग-रोगन और वाल पेंटिंग का कार्य लगातार कराया जा रहा है। इन चित्रों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जागरूकता तथा जीव-जंतुओं के प्रति दया और प्रेम का संदेश दिया जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मोनालिसा प्रशिक्षण कल्याण केंद्र को सौंपी गई है। संस्थान के सचिव विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अनुभवी और कुशल कलाकारों द्वारा दीवारों पर आकर्षक एवं संदेशपरक चित्र बनाए जा रहे हैं, जिससे स्थल की सुंदरता और अधिक निखर गई है।

वहीं वार्ड संख्या 21 के पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह ने कहा कि यह पार्क सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में लोगों के लिए स्वास्थ्य लाभ का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और युवा नियमित रूप से पहुंचते हैं। ऐसे में यह सौंदर्याकरण कार्य लोगों को सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ शहर की छवि को भी मजबूत कर रहा है।

नगर परिषद की इस पहल की शहरवासियों ने जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रयासों से बक्सर की पहचान एक स्वच्छ, सुंदर और जागरूक शहर के रूप में और मजबूत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!