Crime

दीपावली-छठ पर्व को लेकर अग्निशमन विभाग सतर्क, बक्सर में पटाखा दुकानों का निरीक्षण

बक्सर। दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनज़र रविवार को अनुमंडल अग्निशमालय बक्सर की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार यादव, सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सत्यदेव सिंह, तथा अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी सहित अन्य अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को सावधानी बरतने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे पटाखों का सुरक्षित और सीमित उपयोग करें तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में पटाखे नहीं जलाएं।

अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और दीपावली-छठ पर्व के दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!