जन सुराज प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन को मिला अधिवक्ताओं का समर्थन — कहा, न्यायिक ढांचा होगा और सशक्त


बक्सर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के पहले चरण की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सभी प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
बेमौसम बारिश के बावजूद उम्मीदवारों का लोगों से मिलने-जुलने का सिलसिला लगातार जारी है।
इसी क्रम में बक्सर विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता तथागत हर्षवर्धन ने शुक्रवार को बक्सर सिविल कोर्ट पहुंचकर अधिवक्ता साथियों से मुलाकात की।
उन्होंने अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील की, जिसके बाद अधिवक्ता समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और समर्थन देने का भरोसा जताया।
इस दौरान तथागत हर्षवर्धन ने अधिवक्ताओं से न्यायालय परिसर में संसाधनों की कमी पर चर्चा की और कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वे न्याय व्यवस्था को और सशक्त बनाने तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाएंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी बजरंगी मिश्र ने बताया कि इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा, महासचिव बिंदेश्वरी पांडेय, पूर्व महासचिव शिवनारायण राय, पूर्व अध्यक्ष आनंद मोहन उपाध्याय, शशिकांत उपाध्याय, उमाशंकर सिंह, रामनाथ ठाकुर, अशोक पाठक, गणेश ठाकुर, उमेश सिंह, राहुल आनंद, अनुज तिवारी, मनीष पाठक, आकाश कुमार मद्धेशिया, नवीन श्रीवास्तव, आलोक कुमार सिन्हा, रविन्द्र मिश्रा, जयप्रकाश चौबे, साधना पांडेय, रीमा कुमारी, रागिनी सिंह, कुमार मानवेंद्र, दुर्गेश पांडे और प्रेम लाल सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।



