BlogCrimeEntertainmentOthersPoliticsSports

बक्सर: रोटरी सहेली सेंटर का 21वां स्थापना दिवस मनाया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में चमकीं प्रतिभाएं—डॉ. दिलशाद आलम बोले, ‘नारी शक्ति हर क्षेत्र में अग्रसर

First News Bihar — समाज, संस्कृति और विकास से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले

बक्सर। रोटरी सहेली सेंटर बक्सर का ऐतिहासिक 21वां स्थापना दिवस मंगलवार को बेहद उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दिलशाद आलम ने की। शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रीय गीत के साथ हुई, जिसके बाद पूरा वातावरण देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि
“लड़कियाँ किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं—चाहे संस्कृति हो, शिक्षा, विज्ञान या कोई भी मंच, नारी शक्ति हर जगह अपने प्रतिभा का परिचय दे रही है।”

कार्यक्रम में नृत्य और गायन की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गुड्डू पाठक, ख्वाजा उमेश जी और शिवम् कश्यप के गायन ने सभागार में उत्साह भर दिया।

डॉ. दिलशाद आलम और डॉ. सीएम सिंह ने भी अपनी बेहतरीन गायकी से तालियां बटोरीं।

रोटरी सहेली की प्रतिभाशाली बच्चियों ने आकर्षक नृत्य और अभिनय प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

पलक की प्रस्तुति विशेष रूप से सराही गई।

सांभवी सौम्या ने कम उम्र में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।

अंकिता और पायल की प्रस्तुति पर भी खूब तालियां बजीं।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब बक्सर के कई वरिष्ठ और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे—

सचिव साहिल,

वरिष्ठ रोटेरियन प्रदीप जायसवाल,

प्रेसिडेंट इलेक्ट निर्मल सिंह,

रोटरी के ‘भीष्म पितामह’ पीडीजी डॉ. सीएम सिंह,

पूर्व आरडी दीपक अग्रवाल,

रोटेरियन आशीष गुप्ता, सुनील, परशुराम, सौरभ,

रोटरेक्ट के साथी राहुल, प्रिंस, आशीष जायसवाल।

डॉ. सीएम सिंह ने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि
“रोटरी क्लब बक्सर के लिए यह दिन वास्तव में स्मरणीय है।”

कार्यक्रम की आकर्षक उद्घोषणा दीपक अग्रवाल ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निर्मल कुमार ने प्रस्तुत किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!