बक्सर डाक मंडल में PLI–RPLI डायरेक्ट एजेंट बनने का सुनहरा अवसर, योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित


उम्र सीमा: 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच
शैक्षणिक योग्यता: केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं (मैट्रिक) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में संचार कौशल, ग्राहकों से समन्वय क्षमता एवं समाज में जनसंपर्क का बेहतर नेटवर्क होना फायदेमंद होगा.
डायरेक्ट एजेंट बनने का लाभ
डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के एजेंट के रूप में कार्य करने वाले व्यक्तियों को आकर्षक कमीशन, कार्य में लचीलापन और सरकारी विभाग के साथ सीधे जुड़कर करियर बनाने का अवसर मिलता है। विभाग का उद्देश्य योग्य युवाओं और महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना तथा बीमा सेवाओं को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विस्तार देना है. डाक विभाग बक्सर ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ मुख्य डाकघर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं.



