आचार्य नरेंद्र देव स्कूल में रोटरी बक्सर की पहल विद्युत सेवा की मरम्मत व विस्तारित वायरिंग से बच्चों को मिलेगी सुविधा


बक्सर। समाज सेवा को समर्पित संस्था रोटरी बक्सर ने आचार्य नरेंद्र देव विद्यालय में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सराहनीय कदम उठाया है। विद्यालय की बिजली मरम्मत एवं विस्तारित वायरिंग कार्य को पूरा किया गया, जिससे छात्रों को पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की बाधा न हो।
रोटरी बक्सर के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने बताया कि संस्था द्वारा इस स्कूल को गोद लिया गया है और सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए बच्चों की शिक्षा सुविधा में सुधार उनकी प्राथमिकता है। इसी क्रम में यह महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।
रोटरी सचिव साहिल ने कहा कि रोटरी बक्सर द्वारा स्कूल में समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं।
इनमें सीपीआर ट्रेनिंग, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, पोलियो जागरूकता अभियान जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियाँ शामिल हैं, जो बच्चों और अभिभावकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाती हैं।

विद्यालय की प्राचार्य ने रोटरी बक्सर के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास निश्चित रूप से बच्चों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
संस्था की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि अगले महीने विद्यालय में अर्थिंग कार्य और पानी के फिल्टर की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे छात्रों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।



