बिहार सेंट्रल स्कूल में 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दिल


बक्सर। बिहार सेंट्रल स्कूल का 25वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भागवत कथा, भजन-कीर्तन और हवन के साथ हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक आर.बी. सिंह, उपनिदेशक उर्मिला सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष कमरून निशा, विद्यालय सचिव सरोज सिंह और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. महेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।

निदेशक आर.बी. सिंह ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षक-समुदाय को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर बच्चे तक पहुँचाना और सुरक्षित-सुगम वातावरण में उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय की सफलता शिक्षक, अभिभावक, छात्र और प्रबंधन—सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजपुर विधायक संतोष निराला, नगर परिषद अध्यक्ष कमरून निशा, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. सरवन तिवारी, कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक डॉ. मोहन चौबे, ग्लोबल विजडम के निदेशक प्रकाश पांडे, मिलेनियम पब्लिक स्कूल के निदेशक भरत जी, सत्यदेव प्रसाद, सुरेश संगम, निर्मल सिंह, साबित रोहतस्वी, मनोज सिंह, रविंद्र सिंह, बिहारी सर समेत कई सम्मानित व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
समारोह का शुभारंभ मनमोहक गणेश वंदना से हुआ, जिसकी सभी अतिथियों और अभिभावकों ने सराहना की।
जूनियर वर्ग के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
वर्ग-8 के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नैतिकता और चरित्र निर्माण आधारित नाटक को लोगों ने खूब सराहा।
छोटे बच्चों ने भी गायन, वादन और नृत्य से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
अतिथियों का सम्मान

कार्यक्रम में सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र और विद्यालय प्रतीक-चिह्न देकर किया गया।
कैंब्रिज स्कूल के निदेशक डॉ. मोहन चौबे ने कहा कि “बिहार सेंट्रल स्कूल की पहचान बच्चों के अनुशासन और व्यवहार में स्पष्ट दिखती है।”
कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के अंत में उप-प्राचार्य विनय कुमार तिवारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम सफल बनाने के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।



