Others

बक्सर में कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 25 दिसंबर तक बंद

1st News Bihar

बक्सर जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अभी भी अत्यधिक ठंड पड़ने की संभावना बनी हुई है

इसी क्रम में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए प्रशासन ने निर्देश दिया है कि बक्सर जिला अंतर्गत सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में कक्षा 01 से 08 तक की सभी कक्षाओं का पठन-पाठन दिनांक 25 दिसंबर 2025 तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
यह आदेश 20 दिसंबर 2025 से प्रभावी हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और मौसम की गंभीरता को देखते हुए आगे भी आवश्यकतानुसार निर्णय लिए जा सकते हैं।
प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन, शिक्षा विभाग एवं संबंधित अधिकारियों से आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की है। जिला प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!