प्रियेश के जन्मदिन पर महादान, ब्लड बक्सर ने लगाया रक्तदान शिविर


1st News Bihar
बक्सर में Beautiful Life Only on Donating Blood, Buxar के तत्वावधान में शनिवार को ब्लड बक्सर के संस्थापक एवं संचालक प्रियेश के जन्मदिन के अवसर पर महादान शिविर सह रक्तदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर नगर के मध्य लोहनदी भवन, आरएन पथ, नगर परिषद के पीछे आयोजित हुआ, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन रेड क्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, सचिव श्रवण तिवारी, डॉ सीखा रॉय एवं एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड आज्ञा कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर डॉ अवनि रॉय, भाजपा नेता सुमित मानसिंहका, जदयू नगर अध्यक्ष संजय चौधरी, प्रकाश पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर में कुल 19 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। इनमें तीन रक्तवीरांगना सृष्टि कृति जयसवाल, निधि केजरीवाल एवं नेहा केजरीवाल शामिल रहीं। इसके अलावा प्रभा रंजन, मो. आदिल, राजनारायण वर्मा, आदित्य गुप्ता, मो. सैफ, विजय भूषण सिंह, अभिषेक लोहिया, अजित गुप्ता, अमित कुमार, नसीम राइन, मो. रिजवान, ऋषव जयसवाल, यशवंत चौधरी, साहिल अंसारी एवं अभिषेक कुमार ने भी रक्तदान किया।
ब्लड बक्सर के प्रभा रंजन ने बताया कि रक्तदान से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है तथा आयरन का स्तर संतुलित रहता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान प्रक्रिया के दौरान रक्तदाताओं की सभी आवश्यक जांचें जैसे रक्तचाप, नाड़ी, तापमान, हीमोग्लोबिन एवं संक्रमण संबंधी जांचें पूरी तरह निःशुल्क की जाती हैं।

ब्लड बक्सर के उपाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा एवं संचालक प्रियेश ने बताया कि इंद्रलोक वाणी के सौजन्य से सभी रक्तदाताओं को मोमेंटो एवं ब्लड बक्सर द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस शिविर को सफल बनाने में ब्लड बक्सर की टीम प्रभा रंजन, राजा बाबू, आशीष कुमार, कुमार गौरव, सुमेघा कुमारी, निशा कुमारी के साथ-साथ ब्लड बैंक के संतोष कुमार, अनुराग कुमार, साहिना समसी, अवधेश जी सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।



