नौलखा मंदिर के पास न्यू जय माँ भवानी डिज्नीलैंड मेला का भव्य उद्घाटन, पूर्व मंत्री संतोष निराला ने किया फीता काटकर शुभारंभ


बक्सर। नौलखा मंदिर के समीप आयोजित न्यू जय माँ भवानी डिज्नीलैंड मेला का रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया। मेले का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह राजपुर विधायक संतोष निराला ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष मेले में लगाए गए आधुनिक एवं अत्याधुनिक झूले लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। मेले में टॉवर झूला, ब्रेक झूला, अजमेरी नाव झूला, ड्रैगन झूला, तोड़ा-तोड़ा झूला, मिक्की माउस राइड सहित बच्चों के लिए कई अन्य मनोरंजक झूले लगाए गए हैं

इसके साथ ही मेले में मीना बाजार की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जहां लोग खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। वहीं आगंतुकों के लिए स्वच्छ और विविधतापूर्ण खाने-पीने की भी बेहतर व्यवस्था की गई है।
मेले के आयोजक छोटू कुमार ने बताया कि लगाए गए अधिकांश झूले बक्सर जिले में पहली बार लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक इस तरह के झूले लोग अन्य शहरों में ही देखा करते थे, लेकिन न्यू जय माँ भवानी डिज्नीलैंड मेला बक्सरवासियों के लिए वही अनुभव अपने ही शहर में लेकर आया है। यह मेला बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक पूरे परिवार के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।

आयोजकों का दावा है कि यह मेला बक्सर शहरवासियों को मनोरंजन, खरीदारी और स्वादिष्ट व्यंजनों का एक यादगार अनुभव प्रदान करेगा। उद्घाटन अवसर पर अरुण सिंह (जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ), जितेंद्र सिंह, विनय सिंह, विमलेंद्र, बबलू, टुन्ना राम, उमेश जी, मलेट्री साहब और माणिक कृष्ण जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



