रांची में रोटरी समागम में रोटरी बक्सर का प्रतिनिधित्व, डॉ. दिलशाद आलम को लगातार इस वर्ष भी मिला PHS का खिताब


बक्सर। रोटरी बक्सर की ओर से डॉ. दिलशाद आलम ने रांची में आयोजित रोटरी समागम में जिले का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर उन्हें उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और निरंतर सक्रिय सहभागिता के लिए लगातार इस वर्ष भी PHS (Paul Harris Society) का खिताब प्रदान किया गया।
रांची में आयोजित इस भव्य समागम में झारखंड और बिहार के लगभग 121 रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में करीब 5000 रोटेरियन की मौजूदगी रही। रोटरी संगठन वैश्विक स्तर पर सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और पोलियो उन्मूलन सहित कई गंभीर बीमारियों को जड़ से समाप्त करने में रोटरी का ऐतिहासिक योगदान रहा है।
समागम के दौरान रोटरी बक्सर के सदस्यों ने बताया कि इस सम्मेलन में विभिन्न जिलों में किए जा रहे उत्कृष्ट सामाजिक और मानवीय कार्यों को सम्मानित किया जाता है, जिससे सेवा भावना को और अधिक मजबूती मिलती है।
इस सम्मेलन की सराहना गवर्नर शुभा चंद्रन, गवर्नर नम्रता, पूर्व गवर्नर बिंदु जोगेश, संजीव ठाकुर सहित राज्यसभा के कई सदस्यों ने की।
मौके पर रोटरी बक्सर के सचिव साहिल, मनीष कुमार, मनोज कुमार, आशीष गुप्ता, अनिल केसरी, रमाशंकर, प्रेसिडेंट इलेक्ट निर्मल सिंह सहित कई रोटेरियन उपस्थित रहे।
रोटरी बक्सर द्वारा इस वर्ष जिले में निरंतर सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। इनमें सीपीआर प्रशिक्षण, सर्वाइकल वैक्सीनेशन, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, वृहद वृक्षारोपण अभियान तथा ब्लड सेंटर के लिए ग्रांट प्रस्तुति जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
रोटरी बक्सर द्वारा किए जा रहे इन ऐतिहासिक सेवा कार्यों की जिले के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है।



