Others

रोटरी क्लब बक्सर ने साबित खिदमत अस्पताल में आयोजित की सीपीआर ट्रेनिंग

बक्सर।रोटरी क्लब बक्सर के बैनर तले स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन साबित खिदमत अस्पताल परिसर में किया गया। यह प्रशिक्षण रोटरी बक्सर के पीपीएच कैंपस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आपात स्थिति में अधिक से अधिक लोगों की जान बचाना है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रोटरी क्लब बक्सर के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि सीपीआर प्रशिक्षण हर सिविल सोसाइटी के व्यक्ति को अवश्य आना चाहिए। इसी उद्देश्य से यह अभियान स्कूलों, कॉलेजों एवं विभिन्न अस्पतालों में चलाया जा रहा है, ताकि आम लोग भी जरूरत पड़ने पर स्वयं सीपीआर देकर किसी की जान बचा सकें।
डॉ. दिलशाद आलम ने सीपीआर की प्रक्रिया को समझाते हुए बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रति मिनट लगभग 100 से 120 चेस्ट कंप्रेशन दिए जाने चाहिए, यानी एक सेकंड में करीब दो कंप्रेशन। उन्होंने बताया कि 30 कंप्रेशन के बाद दो बार मुंह से सांस (रेस्क्यू ब्रीद) दी जाती है और साथ ही तुरंत अस्पताल या इमरजेंसी सेवा को सूचना देना आवश्यक होता है।
इस अवसर पर ओमप्रकाश घघरी देवी, शिल्पी रानी, अमृता, तरन्नुम, प्रमोद, कौशल किशोर, मंगला राय, रोटेरियन रियासत अंसारी, रोटरेक्ट राहुल, सेक्रेटरी साहिल सहित अस्पताल के कई कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!