Others
बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक सड़क व नाला निर्माण का डीएम साहिला ने किया निरीक्षण, जलजमाव रोकने को दिए सख्त निर्देश


बक्सर की जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला द्वारा बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक लगभग 4.20 किलोमीटर लंबी सड़क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे निर्माणाधीन सिवरेज/नाला कार्य की गुणवत्ता और ऊँचाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीएम ने कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग बक्सर को निर्देश दिया कि नाले की ऊँचाई सड़क के लेवल के अनुरूप ही रखी जाए, ताकि वर्षा जल का सहज निकास हो सके और भविष्य में जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो।
वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि नाले के पानी को ट्रीटमेंट के बाद ही नदी में छोड़ा जाए। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को वॉटर सिवरेज/ट्रीटमेंट प्लांट स्थल का स्वयं निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश भी दिया गया।




