Others

शहीद स्मारक में शिलापट पर अंकित हुए वीर शहीदों के नाम, बक्सर के लिए गर्व का क्षण

बक्सर जिला के सैनिकों, वीर नारियों एवं शहीद परिवारों के लिए यह दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा। वर्षों से लंबित मांग आज पूरी हुई, जब बक्सर शहीद स्मारक परिसर में युद्ध में शहीद हुए वीर योद्धाओं के नाम शिलापट पर दर्शाए गए।
यह मांग बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट (IESM) बक्सर द्वारा लगातार उठाई जा रही थी, जिसे आज धरातल पर उतारा गया। इस सराहनीय कार्य के लिए IESM बक्सर ने अनुमंडल पदाधिकारी माननीय अविनाश कुमार सिंह को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने युद्ध स्तर पर कार्रवाई करते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी भोजपुर, आरा माननीय प्रद्युम्न गौरव से पत्राचार कर आवश्यक स्वीकृति दिलाई।
इस कार्य को सफल बनाने में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी बक्सर श्री सुरेश कुमार, कमलदह पोखर प्रभारी अनु कुमारी, IESM बक्सर के चेयरमैन एवं शह मां मुंडेश्वरी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मेजर पी.के. पांडेय, जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे, पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही।
शिलापट स्थापित होने से शहीद स्मारक की सौंदर्यता में चार चांद लग गए हैं। यह स्थल अब पर्यटक स्थल के रूप में भी विकसित हो रहा है, जहां प्रतिदिन लोग भ्रमण और नौकायन के लिए पहुंचते हैं। विशेष बात यह है कि हर सुबह यहां बक्सरवासियों द्वारा राष्ट्रगान का आयोजन भी किया जाता है।

इस पहल की बक्सरवासियों द्वारा व्यापक सराहना की जा रही है।

मौके पर मौजूद IESM बक्सर के जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने कहा कि इससे शहीद परिवारों को मानसिक सुकून मिलेगा और IESM बक्सर शहीद परिवारों की हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
कार्यक्रम में IESM बक्सर के जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे, उप कोषाध्यक्ष पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, संयोजक सूबेदार रामनाथ सिंह तथा कमलदह पोखर पार्क प्रभारी अनु कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!