Blog

बक्सर में स्नातक सेमेस्टर–वन की परीक्षा शनिवार से, सभी केंद्रों पर तैयारी पूरी

बक्सर। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंतर्गत स्नातक सेमेस्टर–वन (सत्र 2025–29) की परीक्षा शनिवार से शुरू होगी। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा 17 जनवरी तक दो पालियों में संचालित की जाएगी।


प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी। पहली पाली में सामाजिक विज्ञान संकाय के परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि दूसरी पाली में विज्ञानएवं वाणिज्य संकाय के छात्रों की परीक्षा ली जाएगी।

जिले में केदारनाथ सिंह डिग्री कॉलेज (इटाढ़ी रोड, बक्सर), एलबीटी कॉलेज (चीनी मिल), एमवी कॉलेज, एमसी कॉलेज, डॉ. केके मंडल महिला कॉलेज, राम अवतार सिंह आदर्श महाविद्यालय (विझौरा), तारा शिवशंकर कॉलेज (तियरा), सिद्धनाथ साह कॉलेज, डीके कॉलेज (डुमरांव), एसएम कॉलेज (डुमरांव) तथा डीएसएसवी सिमरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।


इस संबंध में केएनएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विमलेश कुमार ने बताया कि कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की है कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या चिट–पुर्जा लेकर न आएं। प्रवेश से पहले मुख्य गेट पर सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!