शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई दरोगा भर्ती परीक्षा, ब्लूटूथ के साथ एक परीक्षार्थी निष्कासित


बक्सर | 1st News Bihar
जिले में बुधवार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के तहत पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) पद पर चयन को लेकर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
इस दौरान एमपी उच्च विद्यालय, रामरेखा घाट स्थित परीक्षा केंद्र से एक परीक्षार्थी को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया। कदाचार का मामला सामने आने के बाद उक्त अभ्यर्थी को तत्काल परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया।
लिखित परीक्षा के सफल आयोजन एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला दंडाधिकारी बक्सर साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में एमवी कॉलेज बक्सर, एमपी उच्च विद्यालय रामरेखा घाट एवं नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र शामिल रहे।
जिला दंडाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षकों को भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया।
प्रथम पाली में
कुल पंजीकृत परीक्षार्थी – 7104
उपस्थित परीक्षार्थी – 5578
अनुपस्थित परीक्षार्थी – 1526
निष्कासित परीक्षार्थी – 01
द्वितीय पाली में
कुल पंजीकृत परीक्षार्थी – 7096
उपस्थित परीक्षार्थी – 5512
अनुपस्थित परीक्षार्थी – 1524
निष्कासित परीक्षार्थी – 00
प्रशासन की सख्ती और सतर्कता के चलते परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई।
जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार—



