Blog

गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीर शहीदों के नाम समर्पित मेगा रक्तदान शिविर, 10 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

 

बक्सर गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर देश के वीर शहीदों को समर्पित “ब्यूटीफुल लाइफ – ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड, बक्सर” द्वारा रविवार 25 जनवरी 2026 को मेगा वॉलंटरी ब्लड डोनेशन महादान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 11 बजे से पुरिया फूडकंस प्रा. लि., हनुमान टोला, धरहरा, आरा (भोजपुर) परिसर में आयोजित हुआ।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, मेडिकल ऑफिसर डॉ. श्री अमन राज एवं कृष्ण कुमार पुरिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए सदर अस्पताल, आरा (भोजपुर) द्वारा प्रमाणपत्र देकर ब्लड बक्सर के सुमित मानसिंहका, हर्ष पुरिया, रवि शंकर शर्मा, प्रियेश, कुमार गौरव, नसीम नायक, प्रभा रंजन एवं आदिल खान को सम्मानित किया गया।

आज के रक्तदान शिविर में कुल 10 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में अमर ज्योति, हर्ष पुरिया, उपेंद्र सिंह, मनीष पांडेय, विकास कुमार, रविन्द्र कुमार, आशीष कुमार, मोहित बाबू, राहुल कुमार एवं आदर्श राज शामिल रहे।

ब्लड बक्सर के सुमित मानसिंहका ने बताया कि रक्तदान से पूर्व की जाने वाली प्राथमिक जांच व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति को दर्शाती है। यदि कोई व्यक्ति वर्ष में एक या दो बार रक्तदान करता है तो उसकी स्वास्थ्य जांच भी स्वतः हो जाती है। उन्होंने युवाओं से आगे बढ़कर रक्तदान करने की अपील की, जिससे रक्तदाता और जरूरतमंद दोनों को लाभ मिल सके।


वहीं ब्लड बक्सर के रवि शंकर शर्मा ने बताया कि यह इस माह का पांचवां रक्तदान शिविर है, जबकि आरा में चौथी बार शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि आरा में भी नियमित रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं। इच्छुक युवक-युवतियां मोबाइल नंबर 8804433322 पर कॉल कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं या ऑनलाइन लिंक एवं ई-रक्तकोष पोर्टल के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते हैं।
ब्लड बक्सर के संचालक प्रियेश ने सभी रक्तदाताओं एवं

सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था “शुभारंभ – नई सोच, नई परंपरा” के तहत हर शुभ अवसर पर नए रक्त और नई सोच के साथ रक्तदान की परंपरा को आगे बढ़ा रही है, ताकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर किया जा सके।
इस रक्तदान शिविर में पुरिया फूड कॉर्न लिमिटेड का विशेष

सहयोग रहा। कंपनी के सौजन्य से रक्तदाताओं को मोमेंटो प्रदान किया गया तथा ब्लड बक्सर की ओर से प्रमाणपत्र देकर सभी रक्तवीरों को सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में ब्लड बैंक के अनिल कुमार, आदित्य कुमार, नमिता भारती एवं रेशमा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!