77वें गणतंत्र दिवस पर अनुमंडल अग्निशमालय बक्सर कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण


बक्सर।अनुमंडल अग्निशमालय कार्यालय परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सत्यदेव सिंह, अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी एवं अन्य अग्निशमन कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
इस मौके पर अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए अग्निशमन विभाग की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा केवल आग बुझाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपदा प्रबंधन, जन-सुरक्षा और मानव जीवन की रक्षा में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम में अग्निशमन कर्मियों ने आपसी भाईचारे, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।



