CrimeOthers

सड़क किनारे रखी बालू-गिट्टी पर प्रशासन की सख्ती, 720 CFT बालू और 540 CFT गिट्टी जब्त

बक्सर जिला प्रशासन द्वारा मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक सड़कों के किनारे रखी गई बालू एवं गिट्टी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। पूर्व में समाचार पत्रों एवं नोटिस के माध्यम से संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे यातायात की सुगमता और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री को तत्काल हटा लें।

निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के क्रम में गुरुवार को खनन विभाग की टीम ने आईटीआई फील्ड रोड क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से रखी लगभग 720 सीएफटी बालू एवं 540 सीएफटी गिट्टी (स्टोन चिप्स) पाई गई, जिसे विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया।

इस कार्रवाई में नगर परिषद बक्सर का भी आवश्यक सहयोग रहा।

निरीक्षण में क्या पाया गया?
जांच के दौरान यह सामने आया कि कुछ निजी व्यक्तियों के अलावा विभिन्न निर्माण कार्यों से जुड़ी सामग्री भी सड़क किनारे रखी गई थी। इनमें पथ निर्माण विभाग एवं अन्य कार्य विभागों के संवेदकों द्वारा उपयोग की जाने वाली सामग्री भी शामिल थी।

प्रशासन की चेतावनी
सभी संबंधित पक्षों को पुनः स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि निर्माण सामग्री केवल निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही रखी जाए, ताकि यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं की संभावना समाप्त हो।

साथ ही, बालू एवं गिट्टी के विक्रय से जुड़े सभी दुकानदारों एवं व्यवसायियों को नियमानुसार आवश्यक लाइसेंस अनिवार्य रूप से प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। बिना वैध लाइसेंस के भंडारण अथवा विक्रय की स्थिति में सामग्री की जब्ती एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!