बिहार सेंट्रल स्कूल में होली मिलन समारोह. बच्चों ने गुलाल और पुष्पवर्षा से दिया समरसता का संदेश.


बक्सर.शहर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल में सोमवार को होली मिलन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया. होली पर्व से पूर्व विद्यालय की छुट्टियों के दौरान प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सीनियर एवं जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर तथा पुष्पवर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं. पूरे विद्यालय परिसर में रंग. उमंग और आपसी प्रेम का माहौल देखने को मिला. बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे के प्रति मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए भाईचारे और सौहार्द का परिचय दिया.
विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि होली मिलन का आयोजन केवल रंग खेलने तक सीमित नहीं है. इसका उद्देश्य नई पीढ़ी के भीतर आपसी समरसता. बंधुत्व और सामाजिक सौहार्द की भावना का विकास करना है. उन्होंने कहा कि हमारे सभी पर्व-त्योहार जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करते हैं. यदि विद्यार्थी इन संदेशों को अपने जीवन में उतारें. तो एक स्वस्थ और सुंदर समाज का निर्माण संभव है.

कक्षा 8 के छात्र शशि चंद्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रकृति हर वर्ष नए स्वरूप में परिवर्तित होती है. उसी प्रकार हमें भी अपने विचारों को सकारात्मक और परिवर्तनशील बनाना चाहिए. ताकि हम श्रेष्ठ मानव जीवन जी सकें. वहीं कक्षा 8 की छात्रा राजलक्ष्मी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है. बल्कि मानवीय भावनाओं के खुले और पवित्र प्रकटीकरण का अवसर है.
इस अवसर पर शिक्षकगण—ललित ओझा. अर्चना श्रीवास्तव. मधु श्रीवास्तव. अभय. चांद. मोहम्मद अतीक. सुनील. वरुण. छाया. शैलेश. तसलीमा. जानवी. अरुणिमा. प्रिया. अनुराधा एवं अमित सहित अन्य उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के समापन पर सरोज सिंह ने आगामी वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास और निष्ठापूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी. ताकि सभी छात्र-छात्राएं बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन कर सकें.
होली मिलन समारोह ने बच्चों के बीच न केवल उत्सव का आनंद भर दिया. बल्कि सामाजिक एकता. सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों का सशक्त संदेश भी दिया.



