
बक्सर। शहर के कॉलेज गेट चरित्रवन स्थित जितेन्द्र मेडिकल परिसर में संचालित स्किन केयर क्लिनिक में अब प्रत्येक सोमवार को सभी प्रकार के चर्म रोगों का आधुनिक पद्धति से इलाज किया जा रहा है। इस क्लिनिक में अनुभवी चिकित्सक डॉ. शतिश चंद्र द्वारा मरीजों को परामर्श एवं उपचार की सुविधा दी जा रही है। इससे बक्सर और आसपास के लोगों को त्वचा संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
डॉ. शतिश चंद्र एमबीबीएस, एमडी डिग्रीधारी चिकित्सक हैं और वे जनरल फिजिशियन के साथ-साथ कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। क्लिनिक में खुजली, एलर्जी, दाद, फंगल इंफेक्शन, मुंहासे, दाग-धब्बे सहित त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों का आधुनिक तरीके से इलाज किया जा रहा है।
डॉक्टर ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोगों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए, ताकि बीमारी को शुरुआती चरण में ही नियंत्रित किया जा सके।
क्लिनिक में आधुनिक सुविधाओं के साथ लेजर ट्रीटमेंट की भी व्यवस्था उपलब्ध है। इसके माध्यम से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का प्रभावी उपचार किया जाता है। डॉक्टर ने यह भी बताया कि जो मरीज पहले कहीं और इलाज करा चुके हैं, वे अपना पुराना पर्चा जरूर लेकर आएं। पुराना पर्चा दिखाने पर परामर्श शुल्क में 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी।
कॉलेज गेट चरित्रवन, बक्सर स्थित जितेन्द्र मेडिकल परिसर में संचालित इस क्लिनिक में प्रत्येक सोमवार को मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिससे जिले के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है।
विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें: 9334656914




