Blog

बक्सर में जी. डी. मिश्रा इंस्टीट्यूट में डी.एल.एड. सत्र 2025-27 का भव्य शुभारंभ

शिक्षक बनने की राह पर बढ़े नए प्रशिक्षु, विशेषज्ञों ने दिए प्रेरक संदेश

बक्सर:जी. डी. मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज में डी.एल.एड. (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) सत्र 2025-27 के शुभारंभ को लेकर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षाविद डॉ. राजेश्वर मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के सचिव प्रदीप मिश्रा एवं प्राचार्य डॉ. जे. आर. चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राजेश्वर मिश्र ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला होते हैं। उन्होंने शिक्षकों की जिम्मेदारी, नैतिक मूल्यों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।


सचिव प्रदीप मिश्रा ने संस्थान की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए प्रशिक्षुओं को अनुशासन, समर्पण और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। वहीं प्राचार्य डॉ. जे. आर. चौधरी ने नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत करते हुए सत्र की रूपरेखा और प्रशिक्षण की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी।


कार्यक्रम में फाउंडेशन स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज त्रिगुण सहित एस. के. दुबे, अजय पाल, सुनील मिश्रा, अरविन्द सिंह, प्रकाश मिश्र, निशान्त मिश्र एवं प्रभाष मौजूद रहे। साथ ही बी.एड. एवं डी.एल.एड. के प्रशिक्षुओं ने अपने शिक्षकीय जीवन की सफल शुरुआत का संकल्प लिया।


मंच संचालन दीपक पाठक एवं ऋतिका कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अश्विनी कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!