Crime

चौसा चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: लक्जरी कार से 90 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बक्सर जिले के चौसा-गाजीपुर अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लक्जरी कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद की है। इस दौरान कुल 90 लीटर शराब जब्त की गई और दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब की खेप बिहार लाई जा रही है। इसी आधार पर मंगलवार को चौसा चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। एसआई सृष्टि कुमारी के नेतृत्व में टीम ने एक संदिग्ध डिज़ायर कार (BR01-HR/6589) को रोका और तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार से 77.76 लीटर अंग्रेजी शराब और 12 लीटर बियर बरामद की गई। जांच में सामने आया कि यह खेप उत्तर प्रदेश से वैशाली ले जाई जा रही थी।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार और अलीपुर मुकुंद गांव निवासी रामशंकर राम के रूप में हुई है।

एसआई सृष्टि कुमारी ने बताया कि कार समेत पूरी शराब खेप को जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में तस्करों को बख्शा नहीं जा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!