BlogOthers

हिन्दू नववर्ष पर बक्सर में लगा रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया महादान

बक्सर हिन्दू नववर्ष के अवसर पर सोमवार को “ब्यूटीफुल लाइफ ऑनली ऑन डोनेटिंग ब्लड” बक्सर द्वारा महादान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मध्य लोहन्दी भवन, आरएन पथ, नगर परिषद के पीछे आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया

शिविर का उद्घाटन रेड क्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल एवं डॉ. अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव श्रवण तिवारी, मनोज जायसवाल, जदयू नगर अध्यक्ष संजय चौधरी एवं भाजपा नेता सुमित मानसिंहका समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर में दो महिला रक्तवीरांगनाएं नेहा केजरीवाल एवं निधि केजरीवाल सहित कुल 16 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में आदिल खान, रवि शंकर, प्रवीण रंजन, विवेक शर्मा, विवेक कुशवाहा, राकेश महतो, धर्मेंद्र चौधरी, मोहित उपाध्याय, विजय भूषण सिंह, गौरव जायसवाल, जितेंद्र चौधरी, सोनू गुप्ता सहित अन्य शामिल रहे।

संस्था के संचालक प्रियेश ने बताया कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए रक्तदान सबसे बड़ा दान है। संस्था द्वारा “नई सोच, नई परंपरा” के तहत हर शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का अभियान चलाया जा रहा है।

डॉ. अशोक कुमार ने रक्तदान के फायदे बताते हुए कहा कि इससे नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय रोग और कैंसर का खतरा कम होता है तथा शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान से पहले और बाद में रक्तचाप, नाड़ी, तापमान, हीमोग्लोबिन और विभिन्न संक्रमणों की जांच निःशुल्क की जाती है।

संस्था के उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर माह रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर किया जा सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में ब्लड बक्सर टीम के आदिल खान, नसीम नायक, राजा बाबू, सुमेघा कुमारी, अंकिता कुमारी, निशा कुमारी तथा ब्लड बैंक के राजन कुमार, सुनील कुमार, अनुराग कुमार, अवधेश जी और मुकेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अगला शिविर:
संस्था द्वारा अगला रक्तदान शिविर 05 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इच्छुक युवा रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!