BlogOthers

बक्सर में डाक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

बक्सर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ पोस्टमैन एवं पी-4 तथा अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ, बक्सर प्रमंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान अगले सत्र के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव भी कराया गया।

चुनाव परिणाम के अनुसार पोस्टमैन एवं पी-4 संघ के अध्यक्ष पद पर श्री गंगासागर, सचिव पद पर इब्राहिम अंसारी और कोषाध्यक्ष पद पर बाबर अली निर्वाचित हुए। वहीं अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ में अध्यक्ष के रूप में श्री अजीत तिवारी, सचिव के रूप में अजय बहादुर सिंह और कोषाध्यक्ष के रूप में रामाशीष सिंह को चुना गया।

अधिवेशन में कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मंचासीन रहे। प्रांतीय सचिव कुंदन कुमार, मथुरा सिंह, पूर्व सचिव पी-3 गोवर्धन सिंह, पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, तथा सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता शिव प्रकाश राय ने अपने ओजपूर्ण भाषण से कार्यक्रम को संबोधित किया।
इसके अलावा पूर्व शाखा सचिव पी-3 अरविंद कुमार राय, शैलेंद्र टुडू, विजय कुमार सिंह, रमाशंकर पांडे समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रधान डाकघर के पी-3 सचिव महेंद्र मिस्त्री ने किया, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में सेंट्रल डिवीजन के सहायक डाक अधीक्षक नवीन कुमार की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!