CrimeOthersPolitics

दिशा बैठक में सांसद सुधाकर सिंह सख्त, योजनाओं में तेजी और समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश

शिक्षा-स्वास्थ्य की गुणवत्ता सुधार पर जोर, सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने की हिदायत

बक्सर:सांसद सह दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) के अध्यक्ष सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय दिशा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया।

समीक्षा के दौरान सांसद ने सभी विभागों से उनकी योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियां, समस्याएं एवं चुनौतियों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए उन्हें दूर करने के उपायों पर जोर दिया गया।

सांसद सुधाकर सिंह ने स्पष्ट कहा कि सभी विभाग जन कल्याणकारी योजनाओं में ठोस प्रगति सुनिश्चित करें। शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

बैठक में राजपुर एवं डुमरांव के विधायक, जिलाधिकारी (DM), पुलिस अधीक्षक (SP), उप विकास आयुक्त (DDC), अपर समाहर्ता समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी और जिला व प्रखंड स्तर के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!